WICCI द्वारा असम में हैंडलूम कौंसिल की स्थापना
By: Textile World |
Date: 2020-11-30 |
|
गुवाहाटी/ वूमंस इंडिया चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड
इंडस्ट्री WICCI ने गत दिनों गुवाहाटी में हैंडलूम
कौंसिल लांच की। इसका उद्देश्य राज्य के वीवर्स
को समुचित संरक्षण के साथ उद्योग को बढ़ावा देना
है। इसे राज्य के आर्थिक विकास से जोड़े जाने की
भी योजना है। इसके साथ ही ‘हैंड्स बिहाइंड दी
लूम’ भी लांच किया गया। इस अवसर पर असम
टेक्सटाइल द्वारा ग्लोबल ऐरेना का आयोजन भी
किया गया।