सहकारी सूत गिरणी की समस्या पर शासन सकारात्मक -मंत्री पाटिल
By: Textile World |
Date: 2020-11-11 |
|
कोल्हापुर/ राहुल खाड़े
राज्य की सहकारी सूत गिरणी को सताने वाली समस्याओं पर ठोस उपाय योजना करने की जरूरत है, उसके बारे में शासन सकारात्मक है, ऐसा वस्त्रोद्योग राज्यमंत्री राजेंद्र पाटिल यड्रावकर ने कहा। इस समय राज्य सहकारी महासंघ के अध्यक्ष श्री अशोक स्वामी ने अपनी समस्याओं, जैसे प्रतिचाती 5 हजार रूपैये मजूंर करना, बल्क कपास खरीददारी में छूट देना, दीर्घकालीन कर्ज देना आदि से अवगत कराया। इस पर मंत्री महोदय ने मंत्रिमंडल में विचार कर हल निकालने का आश्वासन दिया। साथ ही में कपास की कमी टालने के लिए निर्यात निर्बंध और सी आय आय की ओर से कपास खरीददारी पर होने वाले अनुदान को लेकर केंद्र सरकार को खत लिखने की बात भी मंत्री पाटील ने कही। इस समय कोल्हापुर जिले के जय सिंगपुर में रेशीम प्रक्रिया उद्योग के बारे में पायलट प्रोजेक्ट चलाने के लिए प्रस्ताव पेश करने के आदेश रेशीम संचालनालय को दिए। इन सभी बातों से जल्द ही सहकारी सूत गिरणी के सामने पैदा होने वाली समस्याओं का हल निकाला जाएगा, ऐसा आश्वासन भी मंत्री श्री पाटील ने दिया। इस अवसर पर महाराष्ट्र राज्य सहकारी वस्त्रोद्योग महासंघ के अध्यक्ष श्री स्वामी के साथ वस्त्रोद्योग विभाग के प्रधान सचिव श्री पराग जैन, वस्त्रोद्योग आयुक्त डॉ. माधवी खोड़े- चवरे, रेशीम संचालनालय की संचालक भाग्यश्री बानयत, महाराष्ट्र राज्य सहकारी वस्त्रोद्योग महामंडल के व्यवस्थापकीय संचालक श्री रामचंद्र मराठे के साथ विभाग के अधिकारी और अलग-अलग सूत गिरणी के संचालक और प्रतिनिधि उपस्थित थे।